उत्तराखंडक्राइममंगलौररुड़कीहरिद्वार

शराब के नशे में संदिग्ध हालात में सिर में गोली लगने से कारोबारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

एडिटर , भारत न्यूज लाइव

रुड़की । मंगलौर के लिब्बरहेड़ी निवासी विवेक दत्ता शर्मा रुड़की के सुभाषनगर में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे थे और साउथ सिविल लाइंस निवासी मनीष के साथ फाइनेंस का कारोबार करते थे। 6 नवंबर की रात विवेक मनीष के घर गए, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस को मौके से एक लाइसेंसी पिस्तौल और तीन खाली कारतूस मिले, जिसके बाद से हत्या, आत्महत्या, और अन्य संभावनाओं पर जांच जारी है। घटना के दो दिन बाद, शुक्रवार शाम विवेक की पत्नी पूनम ने पुलिस को तहरीर दी। पूनम ने बताया कि उनके पति अत्यधिक शराब पीते थे और अक्सर मनीष के घर जाकर उसके पिता मनोज कुमार के साथ शराब पीते थे।

घटना वाले दिन भी वह अपने लाइसेंसी पिस्तौल के साथ मनीष के घर गए थे और वहां मनोज के साथ शराब पी। उस समय मनीष घर पर नहीं था। पूनम ने बताया कि नशे में विवेक का मनोज से कुछ कहासुनी हो गई, जिसके बाद मनोज गांव जाने की बात कहकर चले गए। रात करीब 10 बजे मनीष घर लौटा।

उस दौरान नशे में विवेक ने पहले अपना सिर दीवार पर मारा और फिर प्रेस उठाकर सिर पर मारने की कोशिश की। मनीष ने विवेक की पिस्तौल छिपा दी थी, लेकिन विवेक ने अलमारी से मनीष की पिस्तौल निकालकर खुद को गोली मारने का प्रयास किया।पुलिस ने विवेक की पत्नी पूनम की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *