उत्तराखंडरामनगर

रामनगर: बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, चार घायल

एडिटर , भारत न्यूज़ लाइव

रामनगर l मोहान क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि वाहन में छह लोग सवार थे, जिनमें से एक यात्री को सीट बेल्ट पहनने के कारण कोई खरोंच भी नहीं आई।

यह हादसा अल्मोड़ा जिले के मोहान क्षेत्र के कुमेरिया के समीप हुआ, जहां बोलेरो वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक भीम सिंह, निवासी अल्मोड़ा चौखुटिया की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर सरकारी अस्पताल भेजा गया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए भोपाल सिंह मनराल, जो चालक के बगल में बैठे थे, ने बताया कि वह शुक्रवार रात 8 बजे दिल्ली से रवाना हुए थे और करीब 11:30 बजे मोहान पहुंचे। लेकिन गेट बंद होने के कारण वह सुबह तड़के चौखुटिया के लिए रवाना हुए थे। वह सभी लोग पूरन सिंह की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

भोपाल सिंह ने कहा कि गाड़ी के अनियंत्रित होने के बाद, वह सीट बेल्ट पहने हुए थे, जिससे उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। यदि सीट बेल्ट नहीं लगी होती, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। फिलहाल, घायलों का उपचार रामनगर सरकारी अस्पताल में जारी है, और पुलिस व प्रशासन घटना की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *