
भारत न्यूज़ लाइव
देहरादून।आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में गृह विभाग के अधीन 06 फॉरेंसिक लैब वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन वाहनों का उद्देश्य अपराध स्थल पर त्वरित और प्राथमिक परीक्षण करना है, जिससे अपराधी पकड़ने में मदद मिलेगी।
₹65 लाख की लागत वाले फॉरेंसिक लैब वाहनों में ये सुविधाएं
प्रत्येक फॉरेंसिक लैब वाहन की लागत ₹65 लाख है और इसमें ड्रग डिटेक्शन किट, एक्सप्लोसिव किट, फिंगर प्रिंट किट, फुट प्रिंट किट, डीएनए किट, फ्रिज, जनरेटर, साइबर सुरक्षा सॉफ़्टवेयर, वीडियो कैमरा और अन्य अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं।
त्वरित परीक्षण से अपराधियों की पहचान में तेजी
इन फॉरेंसिक लैब वाहनों के माध्यम से किसी भी अपराधिक घटना का प्राथमिक परीक्षण घटनास्थल पर ही किया जा सकेगा, जिससे जांच में तेजी आएगी।
फॉरेंसिक लैब वाहन भेजे जाएंगे इन जिलों में
प्रथम चरण में, ये फॉरेंसिक लैब वाहन देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और श्रीनगर भेजे जाएंगे। अगले चरण में यह व्यवस्था राज्य के सभी जिलों में लागू की जाएगी।
केंद्र सरकार से ₹3.92 करोड़ की मिली धनराशि
इन फॉरेंसिक लैब वाहनों के लिए राज्य को केन्द्र सरकार से ₹3.92 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है।
समारोह में उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक महंत दिलीप रावत, सचिव गृह शैलेश बगौली, एडीजी और निदेशक फॉरेंसिक साइंस लैब अमित कुमार सिन्हा, डॉ. एसके शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस पहल से अपराधों की जांच में नए आयाम जुड़ेंगे और अपराधियों को पकड़ने में राज्य को मदद मिलेगी।



