उत्तराखंडचमोली
Trending

माणा हिमस्खलन: सभी आठ लापता श्रमिकों के शव बरामद, रेस्क्यू अभियान समाप्त

नवीन चन्द्र कुरील ( चीफ एडीटर, भारत न्यूज लाइव)

चमोली। माणा के पास हुए हिमस्खलन में लापता चार और श्रमिकों के शव रविवार को खोज एवं बचाव दलों ने बरामद कर लिए। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इससे पहले शनिवार को चार श्रमिकों के शव बरामद किए गए थे। तीन दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान में कुल 46 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया, जिसके बाद रविवार को अभियान समाप्त कर दिया गया।

तीन दिन चला रेस्क्यू अभियान

माणा में शुक्रवार तड़के भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसमें बीआरओ के 54 श्रमिक फंस गए थे। आईटीबीपी और सेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और पहले दिन 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला। शनिवार को एनडीआरएफ भी अभियान में शामिल हुई, जिसके बाद कुल 46 श्रमिकों को बचाया गया, जबकि चार के शव बरामद हुए थे। लापता चार अन्य श्रमिकों की खोज रविवार को जारी रही।

रविवार दोपहर तक तीन और शव बरामद हुए, और अंतिम शव शाम चार बजे मिला, जिससे मृतकों की संख्या आठ हो गई। सभी श्रमिकों को हेलीकॉप्टर से ज्योतिर्मठ के सेना अस्पताल लाया गया, जबकि दो श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया

मृतकों की सूची

  1. अनिल कुमार (21) – ठाकुर नगर, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड
  2. अशोक (28) – गंगहोल बेनाऊ, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
  3. हरमेश (31) – कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश
  4. मोहिंदर पाल (42) – हिमाचल प्रदेश
  5. आलोक यादव – कानपुर, उत्तर प्रदेश
  6. मंजीत यादव – सरवान, उत्तर प्रदेश
  7. जितेंद्र सिंह (26) – बिलासपुर, उत्तर प्रदेश
  8. अरविंद कुमार सिंह (43) – क्लेमेंटाउन, देहरादून, उत्तराखंड

रेस्क्यू में सेना के सात हेलीकॉप्टरों और एक निजी हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। सेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमों ने तीन दिन तक कठिन हालात में बचाव कार्य किया।

Read Also : चमोली (उत्तराखंड): हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *