अल्मोड़ाउत्तराखंडखटीमाचंपावतचमोलीदेहरादूनपिथौरागढ़भगवानपुररूद्रप्रयागहरिद्वारहल्द्वानी
Trending

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर रहा जोर

भारत न्यूज़ लाइव

हरिद्वार l भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ, हरिद्वार की कार्यकारिणी की बैठक रविवार, 7 सितम्बर 2025 को संघ के प्रांतीय कार्यालय भगवानपुर हरिद्वार में आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न हुई, जिसमें हरिद्वार जिले के अलावा अन्य जिलों के पदाधिकारी गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल रूप से शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नवीन चन्द्र कुरील ने की।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

बैठक के दौरान संगठन की सदस्यता बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और वार्षिक सम्मेलन की योजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रांतीय उपाध्यक्ष पियूष चौहान ने कहा कि पदाधिकारियों को लेबर चौक जैसे स्थलों पर जाकर श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और संघ की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी देनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक संघ से जुड़ सकें। पिथौरागढ़ जिले में सदस्यता में हुई बढ़ोत्तरी के लिए वहां की टीम की विशेष सराहना की गई।

संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष नवीन चन्द्र कुरील ने प्रस्ताव दिया कि अब प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को नियमित बैठक आयोजित की जाएगी। यदि उस दिन कोई राष्ट्रीय पर्व पड़ता है, तो बैठक अगले दिन या सुविधानुसार की जाएगी।

महामंत्री सिन्टू कुमार ने बताया कि इस वर्ष ट्रेड यूनियन को-ओर्डिनेशन सेंटर ( TUCC ) का राज्य सम्मेलन किया जाना प्रस्तावित है l आयोजित सम्मलेन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री भी उपस्थित रहेंगे । पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह ने इसे पिथौरागढ़ में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने स्वीकार किया। सम्मेलन की तिथि 25 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई।

संगठन मंत्री मंसूर अली ने बताया कि संगठन को पूरे उत्तराखंड में विस्तार देना आवश्यक है। खटीमा क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा दोबारा संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई गई, जिसे सभी पदाधिकारियों ने सहमति प्रदान की और उन्हें फिर से जिले के पदाधिकारी के रूप में बहाल करने का निर्णय लिया गया।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

संगठन में सक्रियता की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री इशरत अली ने कहा कि कई बार श्रमिकों के कार्य समय से नहीं हो पाते, जिससे उनकी संघ के प्रति रुचि कम हो जाती है। इस पर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सदस्यता सभी के लिए खुली है और इसमें सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

संगठन की निर्णय प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक कोर कमेटी के गठन पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई और अंतिम निर्णय प्रांतीय कमेटी पर छोड़ दिया गया।

बैठक में हरिद्वार से संदीप सैनी , प्रमोद कुमार शर्मा, सुमन, इशरत अली, अरविन्द कुमार, रीता, सुषमा देवी, मंसूर अली, धीर सिंह, चरण सिंह , असलम , सोमपाल और ममता उपस्थित रहे। वहीं गूगल मीट के माध्यम से पियूष चौहान, राजकमल (देहरादून), अरविन्द सिंह, अर्जुन धोनी, प्रेम राम, नरेश राम (पिथौरागढ़), अखलास (हल्द्वानी), सुनील सिंह (चमोली) और संदीप थपलियाल (रुद्रप्रयाग) ने भाग लिया।

Read Also : भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ ने की ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों की नियुक्ति

Related Articles

One Comment

  1. 💡 Excellent work on this ultimate guide! every paragraph is packed with value. It’s obvious a lot of research and love went into this piece. If your readers want to put these 7 steps into action immediately, we’d be honoured to help: 👉 https://meinestadtkleinanzeigen.de/ – Germany’s fastest-growing kleinanzeigen & directory hub. • 100 % free listings • Auto-sync to 50+ local citation partners • Instant push to Google Maps data layer Drop your company profile today and watch the local calls start rolling in. Keep inspiring, and thanks again for raising the bar for German SEO content!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *