उत्तराखंडदेश

किच्छा में सतर्कता की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार की रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार l

भारत न्यूज़ लाइव

उत्तराखंड l किच्छा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उद्यान विभाग में तैनात एक ज्येष्ठ निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता की सूचना पर की गई, जिसमें आरोपी अधिकारी को 12,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय पकड़ा गया। शिकायतकर्ता, जो पिछले 5–6 वर्षों से लकड़ी के ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहा है, ने बताया कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे, जिन्हें काटने के लिए विधिवत अनुमति लेना आवश्यक होता है। इसी प्रक्रिया के तहत उसने 26 आम के पेड़ों की कटाई के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज उद्यान विभाग तक पहुंच गए थे और संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया जा चुका था। इसके बावजूद विभाग में तैनात ज्येष्ठ निरीक्षक बादल पांडे ने 16 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले 12,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के बाद सतर्कता अधिष्ठान थाना हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर तुरंत एक ट्रैप टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व निरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपा गया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *