भगवानपुरलाइफस्टाइलहरिद्वार
आदर्श इण्टर कालेज मानकपुर आदमपुर की छात्रा ने गत वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश का बढ़ाया मान, मुख्यमंत्री धामी करेंगे सम्मानित

नवीनचन्द्र कुरील ( चीफ एडीटर, भारत न्यूज लाइव)
भगवानपुर । भगवानपुर तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मानकपुर आदमपुर के आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा स्वाति परमार पुत्री आज़ाद सिंह ने गत वर्ष परिषदीय परीक्षा हाई स्कूल में हिंदी विषय मे 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे । स्वाति की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा हिंदी दिवस पर सम्मानित करेंगे। जिसका पत्र उपनिदेशक जसविंदर कौर की तरफ से स्वाति को मिला है इस उपलब्धि पर स्वाति के परिजन ओर आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विराज सैनी ओर प्रबंधक डॉ मनोज ने शुभकामनाएं दी गांव निवासी एडवोकेट अनुभव चौधरी ने बताया कि गांव की बेटी की इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा यह गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा है । स्वाति ने इस उपलब्धि के लिए अपने माता पिता और अपने गुरुजनों का धन्यवाद किया है।



