भगवानपुरलाइफस्टाइलहरिद्वार

गंभीर अपराध है बाल विवाह , ग्राम बिनारसी पंचायत भवन में एक्ट के विषय में नवीनचन्द्र कुरील ने दी जानकारी

एडमिन भारत न्यूज़ लाइव

भगवानपुर l थाना क्षेत्र भगवानपुर अंतर्गत दिनांक ०५ मार्च २०२३ को ग्राम बिनारसी पंचायत भवन में ग्राम प्रधान मैना की अध्यक्ष्यता में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम २००६ के विषय को लेकर नवीन जन कल्याण संस्थान के सचिव नवीनचन्द्र कुरील के द्वारा एक मीटिंग की गई l मीटिंग में तेज्जूपुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार उप निरीक्षक , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सुबोध त्यागी PLV भी उपस्थित रहे l मीटिंग का आयोजन रश्मि CRP ने किया l

मीटिंग में बाल विवाह के बारे में जानकारी देते हुए नवीनचन्द्र कुरील ने कहा कि बाल विवाह एक गम्भीर अपराध है । भारत में बाल विवाह सदियों से प्रचलित है और यह किसी धर्म विशेष से नहीं होकर सभी धर्मों , समुदायों और वर्गों में लम्बे समय से चल रही एक प्रथा है जो वर्तमान में ग्रामीण इलाकों में अधिक दिखाई देती है। इसका मुख्य कारण गरीबी, अशिक्षा , पितृसत्ता जैसे कारक है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा इस अधिनियम का उल्लंघन किया जाता है तो वह सजा का पात्र होगा । आखिर क्या है बाल विवाह – बाल विवाह पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि विवाह के लिए सरकार ने बालक की आयु २१ वर्ष तथा बालिका की न्यूनतम आयु १८ वर्ष पूर्ण होनी चाहिए । यदि दोनों पक्षकार में से किसी की भी उम्र निर्धारित आयु से कम होती है तो वह बाल विवाह कहलाएगा । ऐसे में अपराधी दोनों पक्ष होगे । साथ में शादी कराने वाला पंडित निकाह कराने वाला मौलवी गवाह भी अपराध की श्रेणी में आएंगे । अपराधियों को दो साल का कारवास तथा एक लाख जुर्माना हो सकता है ।

चौकी इंचार्ज तेज्जूपुर उप निरीक्षक दीपक चौधरी ने भी एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने को कहा l साथ ही उन्होंने होली के अवसर पर लोगों से आपस में लड़ाई झगड़ा न करने की अपील की और कहा कि जहाँ तक संभव हो नशे के सेवन से बचें । उन्होंने कहा कि यदि कोई नशे की वस्तु अवैध तरीके से बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे सजा अवश्य हेगी । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी सुबोध त्यागी ने भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस मौके पर फरमाना , दीपा , रश्मि देवी , सरोज , , फरजाना , , नसीमा , सीमा , भूरी जमीला , इमराना , रुबीना , वरीशा , महाराज वकीला , शहनाज, शाहिद दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *