देशराजनेतिक

कर्नाटक मंत्री के ‘कालिया कुमारस्वामी’ कहने पर विवाद, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भारत न्यूज लाइव

कर्नाटक: कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद द्वारा केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को ‘कालिया कुमारस्वामी’ कहने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर कड़ा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे नस्लभेदी टिप्पणी करार देते हुए कहा, “मैं कांग्रेस मंत्री जमीर अहमद द्वारा केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कुमारस्वामी को ‘कालिया कुमारस्वामी’ कहने की कड़ी निंदा करता हूं। यह एक नस्लभेदी टिप्पणी है, जैसे राहुल गांधी के सलाहकार ने दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकी, उत्तर पूर्व के लोगों को चीनी और उत्तर भारतीयों को अरब की तरह दिखने वाला बताया था।

“बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कांग्रेस मंत्री जमीर अहमद ने एचडी कुमारस्वामी को ‘कालिया’ (काले / नीग्रो) कहकर संबोधित किया। यह ‘नफरत की दुकान’ है। पहले कांग्रेस जाति के आधार पर बांटती थी, अब नस्ल के आधार पर भी बांट रही है। जैसे सैम पित्रोदा ने कहा था और इसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें बढ़ावा दिया। अब राहुल गांधी जमीर को भी बढ़ावा देंगे?”यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब इससे पहले भी कांग्रेस नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर चुकी है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा था, “पिछले 75 सालों में हम एक ऐसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहे हैं जहाँ लोगों ने मिलजुलकर रहते हुए आपसी मतभेदों को पार किया है।

“पित्रोदा के बयान में उन्होंने कहा, “हमने एक विविधता से भरे देश को एकजुट रखा है। जहाँ पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर के लोग गोरे और दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। यह कोई मायने नहीं रखता। हम सभी भाई-बहन हैं। हम अलग-अलग भाषाओं, धर्मों, रीति-रिवाजों और भोजन का सम्मान करते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *