लखनऊ मंडल में रेलवे का सिग्नलिंग कार्य: त्योहारों के बीच 36 ट्रेनों पर लगा ब्रेक

भारत न्यूज लाइव
लखनऊ। त्योहारों के मौसम के चलते रेल यात्रियों को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के लखनऊ मंडल में चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर तीसरी लाइन पर प्री नॉन इंटरलॉगिंग कार्य के कारण 36 ट्रेनें रद्द की गई हैं। यह काम रेलवे की लाइन क्षमता में वृद्धि और गाड़ियों के विलंबन को कम करने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
1. गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस (12531/12532): 15 से 23 अक्टूबर और 25 से 27 अक्टूबर तक।
2. लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस (12530/12529): 15 से 26 अक्टूबर तक।
3. छपरा-मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस (22531/22532): 16 से 25 अक्टूबर तक।
4. ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11123): 16 से 26 अक्टूबर तक।
5. बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (11124): 17 से 27 अक्टूबर तक।
6. ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन (04137): 16, 20, 23, 27 अक्टूबर।
7. बरौनी-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन (04138): 17, 21, 24, 28 अक्टूबर।
8. आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल ट्रेन (04032): 14 से 27 अक्टूबर।
9. सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (04031): 15 से 28 अक्टूबर।
10. आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस (14010): 16, 19, 21, 23, 26 अक्टूबर।
11. बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (14009): 18, 20, 22, 25, 27 अक्टूबर।
12. गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04493): 17, 20, 22, 24, 27 अक्टूबर।
13. दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (04494): 16, 19, 21, 23, 26 अक्टूबर।
14. छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस (15114): 13 से 26 अक्टूबर।
15. गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस (15113): 14 से 27 अक्टूबर।
16. गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (05131/05132): 14 से 27 अक्टूबर।
17. भटनी-अयोध्या धाम-भटनी स्पेशल ट्रेन (05425/05426): 14 से 27 अक्टूबर।
18. सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर स्पेशल ट्रेन (05459/05460): 14 से 27 अक्टूबर।
19. गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (05093/05094): 14 से 27 अक्टूबर।
20. गोंडा-सीतापुर-गोंडा स्पेशल ट्रेन (05091/05092): 14 से 27 अक्टूबर।
21. गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (05031/05032): 14 से 27 अक्टूबर।
22. नकहा जंगल-नौतनवा-नकहा जंगल स्पेशल ट्रेन (05471/05472): 14 से 27 अक्टूबर।
23. नकहा जंगल-नौतनवा-नकहा जंगल स्पेशल ट्रेन (05469/05470): 14 से 27 अक्टूबर।
24. गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (05033/05034): 14 से 27 अक्टूबर।
25. गोंडा-सीतापुर-गोंडा स्पेशल ट्रेन (05453/05454): 14 से 27 अक्टूबर।
26. मुजफ्फरपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन (04313): 19 और 26 अक्टूबर।
27. हरिद्वार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन (04314): 18 और 25 अक्टूबर।
28. आगरा कैंट-फारबिसगंज स्पेशल ट्रेन (04195): 18 और 25 अक्टूबर।
29. फारबिसगंज-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन (04196): 19 और 26 अक्टूबर।
30. लालकुआं-वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन (05055): 14 और 21 अक्टूबर।
31. वाराणसी सिटी-लालकुआं स्पेशल ट्रेन (05056): 15 और 22 अक्टूबर।
32. मऊ-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (05301): 17 और 24 अक्टूबर।
33. आनंद विहार टर्मिनस-मऊ स्पेशल ट्रेन (05302): 18 और 25 अक्टूबर।
34. गोरखपुर-गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15081/05082): 14 से 27 अक्टूबर।
35. ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस (15070): 14 से 27 अक्टूबर।
36. गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस (15069): 15 से 28 अक्टूबर।
इस सूची को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।



