कन्नौज में 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम , टीयूसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अकेला ने की शिरकत ।

नवीन चंद्र कुरील (चीफ एडिटर, भारत न्यूज लाइव)
कन्नौज । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कनौज में विभिन्न ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षित करके उनको स्वतः रोजगार किये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सरकार की तरफ से उन्हें किट तथा मानदेय उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है।
बताते चलें कि जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र कन्नौज के सहयोग से यूपी इंडस्ट्रियल कंसलटेन्ट लि० ( यूपी कॉन ) लखनऊ के द्वारा कन्नौज में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15 – 24 अक्टूबर 2024 तक के लिए आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजमिस्त्री , हलवाई , बढ़ई , धोबी से सम्बंधित कार्य कर रहे युवाओं को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस अवसर पर ट्रेड यूनियन को – आर्डिनेशन सेन्टर ( TUCC ) के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार सलाहकार समिति श्रम मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य हंसराज अकेला ने शिरकत की । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को ध्यान में रखते हुए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलाई । इस योजना के अन्तर्गत विभिन्न ट्रेडों में श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री एवं सहायक का प्रशिक्षण होना अनिवार्य है। उन्होंने ने सभी प्रशिक्षुओं से सरकार पर भरोसा बनाये रखने की अपील की और कहा कि प्रशिक्षणोपरान्त आपका wage loss आपके खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाएगा । उन्होंने प्रशिक्षण प्रदाता को धन्यवाद दिया ।



