रुड़कीलाइफस्टाइलहरिद्वार

तेज गर्मी में भी रूड़की श्रम कार्यालय पर लग रही श्रमिकों की भीड़

नवीनचंद्र कुरील (चीफ एडिटर ,भारत न्यूज लाइव )

रूड़की I श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय रूड़की में श्रमिक सुविधा केंद्र बनाया गया है I श्रमिक सुविधा केंद्र पर इतनी तेज गर्मी होने के बावजूद भी सैकड़ो की संख्या में श्रमिक प्रतिदिन अपने पंजीकरण का नवीनीकारण कराने तथा सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन जमा करने करने लिए लाइन लगाये दिखाई देते हैं I जिनमें से 8 से 10 लोगो का कार्य ही हो पाता है I

बताते चलें की श्रम कार्यालय रूड़की में एक श्रम प्रवर्तन अधिकारी ,पी.आर.डी से एक बाबू ,मार्ग सफ़्टवेयर शल्युसन प्राइवेट लिमिटेड ( कंपनी ) से दो कर्मी तथा उपनल से एक चपरासी तैनात है I वर्तमान में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों को सामग्री जैसे कम्बल,छाता,नैपकिन तथा टूलकिट का वितरण किया जा रहा है l आदर्श आचार संहिता मे सामग्री वितरण कार्य रोक दिया गया था l परन्तु आज दिनांक 10/06/2024 से टूलकिट वितरण से सामग्री वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है l जिसके क्रम में आज बुधवा शहीद, शहीदवाला ग्रंट, नौकरा ग्रंट आदि स्थानों पर कैम्प लगा कर टूलकिट का वितरण श्रम प्रवर्तन अधिकारी रूड़की अनिल पुरोहित द्वारा किया गया l इस मौके पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ हरिद्वार उत्तराखंड के संगठन मंत्री मंशूर अली तथा सहायक संगठन मंत्री इशरत अली सहित दर्जनों निर्माण श्रमिक उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *