उत्तराखंडपिरान कलियररुड़कीहरिद्वार

पिरान कलियर आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार

एडिटर भारत न्यूज़ लाइव

रूड़की l पिरान कलियर में आर्मी इंटेलिजेंस, एलआईयू, और कलियर पुलिस ने मिलकर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी, दुगु शेख, चार माह पहले पैसे कमाने के इरादे से भारत आया था और कलियर पहुंच गया। उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कलियर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी के अनुसार, त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान, मंगलवार को आर्मी इंटेलिजेंस को सूचना मिली कि दरगाह तालाब के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है, जो बांग्लादेशी लग रहा है। सूचना मिलते ही एसआई मनोज रावत, एलआईयू उप निरीक्षक प्रदीप भंडारी, और हेड कांस्टेबल हनीफ मौके पर पहुंचे। संदिग्ध व्यक्ति लंगड़ाते हुए लाठी के सहारे तेज चलने लगा, जिसे पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह बांग्लादेश के जासोर जिले के बेनापुर का निवासी है। वह चार माह पहले बॉर्डर पार करके कोलकाता होते हुए भारत आया और पहले महाराष्ट्र में रहा। 27 अक्टूबर को वह ट्रेन से रुड़की आया और वहां से ई-रिक्शा लेकर कलियर पहुंचा। जब पुलिस ने उसकी आईडी, वीजा, और पासपोर्ट मांगे, तो वह कुछ नहीं दिखा सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी सतर्कता के कारण पहले भी बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *