उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड सरकार के विभागों में अब ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ उत्पादों की अनिवार्यता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

एडिटर , भारत न्यूज लाइव

उत्तराखंड । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब उत्तराखंड सरकार के सभी विभाग और कार्यालय अपनी बैठकों व आयोजनों में *हाउस ऑफ हिमालयाज* के उत्पादों का उपयोग करेंगे। यह ब्रांड उत्तराखंड के महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रतीक है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

सचिव राधिका झा के अनुसार, ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित *हाउस ऑफ हिमालयाज* अपनी गुणवत्ता के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस ब्रांड के उत्पाद ई-कॉमर्स पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं, और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सभी विभागों को पत्र जारी कर विशेष आयोजनों और त्योहारों पर इन उत्पादों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी के “वोकल फॉर लोकल” मंत्र से प्रेरणा लेते हुए सरकार इस ब्रांड को बढ़ावा दे रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *