उत्तराखंडहरिद्वार

महंत मोहन दास की गुमशुदगी पर संत समाज ने फिर उठाई सीबीआई जांच की मांग, आंदोलन की चेतावनी

एडिट , भारत न्यूज लाइव

हरिद्वार । कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन महानिर्वाणी के कोठारी कोषाध्यक्ष और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता महंत मोहन दास की तलाश की मांग फिर से उठ रही है। बड़े अखाड़े के महंत दुर्गादास महाराज ने केंद्र और राज्य सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

संतों ने आश्रम और अखाड़ों में हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर इन घटनाओं पर रोक नहीं लगी और मोहन दास का पता नहीं चला तो संत समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा।

महंत मोहन दास 16 सितंबर 2017 को हरिद्वार से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन वे न मुंबई पहुंचे और न ही उनका कुछ पता चल सका। इस घटना को सात साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

उनकी गुमशुदगी के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने की पेशकश की थी, लेकिन तब संत समाज ने इसे स्वीकार नहीं किया। अब, महंत दुर्गादास महाराज द्वारा सीबीआई जांच की मांग के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *