उत्तराखंडदेहरादून

भूमि कानून की जांच रिपोर्ट पर सियासी विवाद: कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आरोप, भाजपा ने किया खंडन

एडिटर भारत न्यूज़ लाइव

उत्तराखंड l भूमि कानून के प्रावधानों के खिलाफ भूमि खरीद-फरोख्त की जांच रिपोर्ट जिलों से शासन को न मिलने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस ने सभी 13 जिलों से रिपोर्ट भेजने में देरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, जबकि भाजपा ने पांच जिलों से रिपोर्ट मिलने का दावा किया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, जिलों से रिपोर्ट प्राप्त हो रही हैं, लेकिन स्पष्ट नहीं है कि कितनी रिपोर्टें आई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलों के डीएम से भूमि खरीद-फरोख्त की रिपोर्ट मांगी थी, जिससे यह पता चलेगा कि किस जिले में बाहरी लोगों ने भू-कानून का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी द्वारा बनाए गए मजबूत भू-कानून को भाजपा ने खत्म कर दिया। धस्माना ने मांग की कि 2017 से आज तक हुई भूमि खरीद-फरोख्त की जांच कराई जाए।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौहान ने कांग्रेस को धैर्य रखने की सलाह दी और कहा कि भाजपा जनहित के अनुरूप भू-कानून को सख्त बना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *