उत्तराखंडरुड़कीहरिद्वार

डीजे पर गाने को लेकर विवाद, हमले में सात लोग घायल

एडिटर , भारत न्यूज लाइव

रुड़की । गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में । एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तलवार और चाकुओं से हमला किया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। घायल पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

पीड़ित पक्ष के शहजाद ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे उनके पक्ष के लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन दूसरे पक्ष ने रंजिश रखते हुए शुक्रवार शाम को उनके घर के बाहर गाली-गलौज की।

ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन शनिवार सुबह आरोपी तलवार और चाकू लेकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया।हमले में शाहिद, अरशद, सलमान, शहजाद, एजाज, साहिल और अय्यूब घायल हुए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने शाहिद और अरशद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और दोनों पक्षों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा विवाद की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *