
भारत न्यूज़ लाइव
देहरादून: आज 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांगजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और समाज की मुख्य धारा में उनके समावेशन के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इन योजनाओं के तहत दिव्यांगजन न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हर दिव्यांग व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, ताकि उनका भविष्य और भी उज्जवल हो सके।
दुनियाभर में हर साल 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है, जो दिव्यांगजनों के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समावेशन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।


