
नवीनचन्द्र कुरील(चीफ एडिटर ,भारत न्यूज़ लाइव )
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में बहन की शादी के दौरान किशोरी के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी घर से जेवरात और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी की व्यस्तता के बीच परिजनों को इसका पता शादी समाप्त होने के बाद चला, जब उन्होंने छोटी बेटी को घर में न पाकर उसकी तलाश शुरू की।
किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। पिता ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही, किशोरी के फोन की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकालने की प्रक्रिया भी की जा रही है। घटना के बाद गांव में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।



