Educationउत्तराखंडरुड़की

“श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की में चतुर्थ एक दिवसीय स्पर्श गंगा दिवस का भव्य आयोजन”

रुड़की । विद्यालय में स्पर्श गंगा दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एन०एस०एस०) इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एन०एस०एस० की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा ने गंगा नदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। उन्होंने कहा कि स्पर्श गंगा दिवस हमें गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक करता है। यह दिवस हमें गंगा नदी के प्रदूषण को रोकने और स्वच्छता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत एन०एस०एस० स्वयंसेवियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्वयंसेवियों के साथ श्रीमती मुन्नी देवीश्रीमती कामिनी गुप्ताश्रीमती निधि शर्मा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। रैली का उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया:

  1. निबंध प्रतियोगिता
    • प्रथम स्थान: कुमारी काजल
    • द्वितीय स्थान: कुमारी कुमकुम
    • तृतीय स्थान: कुमारी लवी
  2. पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता
    • प्रथम स्थान: कुमारी नौरीन
    • द्वितीय स्थान: कुमारी शिखा
    • तृतीय स्थान: कुमारी रिया
  3. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
    • प्रथम स्थान: कुमारी दीपा
    • द्वितीय स्थान: कुमारी ईशा
    • तृतीय स्थान: कुमारी जेसिका
    • चतुर्थ स्थान: कुमारी रितिका

इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में श्रीमती मुन्नी देवीश्रीमती कामिनी गुप्ताश्रीमती निधि शर्माश्रीमती नीरजा सखुजाश्रीमती नेहा त्यागी और कुमारी प्रिया पासी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में श्रीमती अनु शर्मा और श्रीमती मुन्नी देवी ने निबंध, पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्वयंसेविकाओं को पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा हमारी जीवनदायिनी नदी है, और इसकी स्वच्छता के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने एन०एस०एस० स्वयंसेवियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी को भी बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी उपस्थित शिक्षकों, छात्रों और स्वयंसेवियों ने गंगा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *