
भारत न्यूज़ लाइव
पिथौरागढ़। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चंद्र कुरील ने ग्राम भट्यूरा निवासी प्रेम राम पर विश्वास जताते हुए उन्हें संघ का जनपद पिथौरागढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने प्रेम राम से अपेक्षा की है कि वे जिले में निर्माण मजदूरों एवं असंगठित कर्मकारों को यूनियन में पंजीकृत करने के लिए सक्रिय प्रयास करेंगे। साथ ही, उनके अधिकारों की रक्षा करते हुए शोषण और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएंगे। प्रेम राम को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्माण श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करें, ताकि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिल सके।
प्रेम राम की नियुक्ति पर क्षेत्र के मजदूर संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके नेतृत्व में निर्माण श्रमिकों की स्थिति में सुधार होगा और उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।
प्रेम राम ने संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करेंगे और मजदूरों के अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में श्रमिकों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करेंगे।
संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रेम राम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
Read Also : चमोली (उत्तराखंड): हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी



