पिथौरागढ़,
Trending

अर्जुन धौनी बने कर्मकार कल्याण संघ के कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष

भारत न्यूज़ लाइव


पिथौरागढ़। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ ने अर्जुन धौनी को कुमाऊँ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों में खुशी की लहर है।

अर्जुन धौनी वर्षों से श्रमिकों के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। वे उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सहायता को निर्माण श्रमिकों तक पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका मजदूरों के प्रति विशेष प्रेम और समर्पण रहा है, और वे समय-समय पर अधिकारियों से मिलकर श्रमिकों की समस्याओं के समाधान में जुटे रहे हैं।

उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र कुरील ने उन्हें कुमाऊँ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन को उम्मीद है कि अर्जुन धौनी भविष्य में भी श्रमिकों के हित में कार्य करते रहेंगे और उनके शोषण एवं उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।

Read Also : प्रेम राम बने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *