उत्तराखंडउधम सिंह नगरखटीमानैनीतालपिथौरागढ़पिथौरागढ़,हल्द्वानी
Trending

ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) पिथौरागढ़ की जिला इकाई का गठन, जगजीवन धुरियाल बने जिलाध्यक्ष ।

नवीन चन्द्र ( चीफ एडिटर, भारत न्यूज़ लाइव )

पिथौरागढ़, 31 मई 2026। ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) पिथौरागढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने तथा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से जिला इकाई का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्री जगजीवन यूरियाल को TUCC पिथौरागढ़ का जिलाध्यक्ष तथा नरेश राम को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं जिम्मेदारी सौंपते हुए TUCC के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद धोनी ने कहा कि संगठन हमेशा मजदूरों, श्रमिकों एवं मेहनतकश वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जगजीवन धुरियाल और श्री नरेश राम के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष धौनी ने कहा कि वर्तमान समय में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा मजदूरों के हित में निरंतर संघर्षरत रहेंगे।

अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री जगजीवन धुरियाल ने संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मजदूरों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। वहीं, जिला महामंत्री श्री नरेश राम ने भी संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को TUCC से जोड़ने का संकल्प लिया।

ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) पिथौरागढ़ की जिला इकाई का गठन

कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण जिला इकाई पिथौरागढ़ के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला महामंत्री गिरीश जोशी, जिला सचिव श्रीमती प्रीति थापा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्रीमती दीपा धोनी, जिला मंत्री श्री सुरेश कसन्याल, जिला उपाध्यक्ष श्री राजीव सिंह डुंगरियाल सहित संतोषी, किरन, काजल, अभी धोनी तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा भविष्य में संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, मजबूती और मजदूर हितों के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

Read Also : यति शिवानंद गिरि जी बने पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के नए महंत ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *