लक्सरहरिद्वार
Trending

पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर फर्जी साधुओं की नजर, महंत शिवानंद जी को जान से मारने की धमकी

भारत न्यूज़ लाइव

हरिद्वार l श्री पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पंचेवली, लक्सर (हरिद्वार) इन दिनों विवाद के केंद्र में है। मंदिर के महंत श्री शिवानंद महाराज जी को फर्जी साधुओं द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। भगवा वस्त्र पहनकर 10–12 संदिग्ध लोग सुबह-शाम मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश में जुटे हैं। ये कालनेमी साधु छोटे बच्चों को नशे की लत लगाकर उनका भविष्य भी खराब कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता है।

महंत शिवानंद महाराज जी ने इस परेशानी की शिकायत सुल्तानपुर चौकी में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इन कालनेमी अपराधियों को मंदिर परिसर से बाहर किया। बावजूद इसके, ये लोग मंदिर के बाहर से महंत पर नजर बनाए हुए हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। फर्जी साधु कभी एसडीएम तो कभी तहसीलदार तक पहुँचकर मंदिर पर कब्जे की कोशिशें तेज कर रहे हैं।

हालाँकि, मंदिर की देखरेख के लिए तहसीलदार द्वारा समिति गठित हो चुकी है, जो कि महंत शिवानंद जी की निगरानी में मंदिर संचालन करा रही है। जल्द ही महंत शिवानंद महाराज जी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात कर इस विवाद का स्थायी समाधान निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

Read Also : http://चेपड़ों में सैलाब का कहर, दस सेकेंड में उजड़ गया पूरा बाजार, कई लोगों ने साहस से बचाई जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *