अल्मोड़ाउत्तराखंडउधम सिंह नगरऋषिकेशओडिशाकर्नाटककार्यक्रम / आयोजनकिशनपुरकिशनपुर जमालपुरकेदारनाथखटीमाखानपुरखेलखेलपुरगंगोलीहाटगजेट्सगुजरातगुनागोपेश्वरगोवाचंडीगढ़चंपावतछत्तीसगढ़जयपुरज्वालापुरझारखंडटिहरी गढ़वालटेक्नोलॉजीठगीतमिलनाडुतेलंगानादेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़पिरान कलियरबंदरजूडबहादराबादबागेश्वररूद्रपुरलालवाला खालसाविकासनगरश्रीनगरहरिद्वार

गंगोलीहाट में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न ।

नवीन चन्द्र ( चीफ एडिटर, भारत न्यूज़ लाइव )

गंगोलीहाट। दिनांक 23 मई 2026 को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ इकाई गंगोलीहाट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कार्यालय हॉल में किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों की सुरक्षा तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

गंगोलीहाट में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न ।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अर्जुन धौनी रहे। उनके साथ ब्लॉक इकाई एवं तहसील इकाई के अध्यक्ष श्री नरेश कुमार तथा श्री किशन उप्रेती भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने संगठन की एकता पर बल देते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके कल्याण के लिए संगठन को मजबूती के साथ कार्य करना चाहिए।

गंगोलीहाट में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न ।

बैठक के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से नरेश कुमार लोहिया को अध्यक्ष चुना गया। वहीं मनोज कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर संगीता एवं हेमा देवी को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री के रूप में निकिता और कमला देवी को जिम्मेदारी दी गई। महासचिव पद पर सुनील कुमार को नियुक्त किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष का दायित्व रिया को सौंपा गया।

गंगोलीहाट में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न ।

इसके अतिरिक्त प्रचार मंत्री के रूप में राधा देवी एवं निर्मला देवी को नियुक्त किया गया। सचिव प्रभारी की जिम्मेदारी किशन उप्रेती को दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा फूलमालाओं एवं तालियों के साथ स्वागत किया गया।

गंगोलीहाट में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न ।

मुख्य अतिथि श्री अर्जुन धौनी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक श्रमिकों को जोड़ने पर जोर दिया।

गंगोलीहाट में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न ।

बैठक का समापन संगठन के हित में मिलजुल कर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी सदस्यों ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Read Also : पिथौरागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भव्य आयोजन, 200 श्रमिकों को कम्बल एवं छाता वितरित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *