उत्तराखंडपिथौरागढ़
Trending

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ ने की ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों की नियुक्ति

भारत न्यूज़ लाइव

पिथौरागढ़। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की जिला इकाई द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला अध्यक्ष ने सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को धारचूला का ब्लॉक अध्यक्ष तथा सुजाता देवी को डीडीहाट नगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है।

जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को तीन माह के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने और उनके समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने में भी सभी पदाधिकारी सहयोग करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर जिला कार्यालय से सहायता ली जा सकती है।

इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read Also : देहरादून: शेयर मार्केट में निवेश करने वाला बड़ा कारोबारी संदिग्ध हालात में लापता, कार और मोबाइल पांवटा साहिब से बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *