
पिथौरागढ़, 14 फरवरी 2026। बढ़ती ठंड को देखते हुए मजदूर यूनियन पिथौरागढ़ द्वारा केएमओयू स्टेशन परिसर में जरूरतमंद एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ उत्तराखण्ड में पंजीकृत 100 से अधिक मजदूरों को निःशुल्क कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में श्रमिक वर्ग को राहत पहुंचाना और उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाना रहा।
ध
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम राम ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना यूनियन की प्राथमिकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी ने भी संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री गिरीश जोशी, सुरेश कसन्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा धौनी, जिला सचिव प्रीति थापा, जिला मंत्री बिंदिया व सुनीता, कुमाऊँ सचिव नरेश राम तथा गोपाल सिंह वल्दिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अंत में यूनियन पदाधिकारियों ने भविष्य में भी जरूरतमंद मजदूरों के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


