पिथौरागढ़ में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित ।
पिथौरागढ़।भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ के जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में प्रवासी एवं असंगठित श्रमिकों को राहत प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अर्जुन धौनी ने स्वयं उपस्थित रहकर प्रवासी श्रमिकों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज देश की रीढ़ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघ निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 श्रमिकों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाने वाले श्रमिकों में बरसाती लाल, जगमोहन, ललन साहनी, रामजी पंडित, तीरथ राम, टुनटुन, मोबिन, मुन्नू, मनीराम, रामदुलारे सहित अन्य श्रमिक शामिल रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी ने कहा कि प्रवासी श्रमिक कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं और ठंड के मौसम में उन्हें विशेष सहायता की आवश्यकता होती है। इसी भावना के तहत यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी श्रमिक हित में इस तरह के सामाजिक और कल्याणकारी कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे। संघ का लक्ष्य है कि कोई भी श्रमिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने संघ का आभार व्यक्त किया और इस पहल को सराहनीय बताया। कंबल पाकर श्रमिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
क्षेत्रवासियों ने भी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की इस मानवीय पहल की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। अंत में संघ पदाधिकारियों ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।



