अल्मोड़ाअल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंडउधम सिंह नगरखटीमागोपेश्वरदेशदेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़,रूद्रपुरश्रीनगरहरिद्वारहल्द्वानी

पिथौरागढ़ में सहकारी समिति चुनाव संपन्न, अर्जुन धौनी बने अध्यक्ष एवं अनिल कुमार उपाध्यक्ष l

भारत न्यूज़ लाइव

पिथौरागढ़, 25 अप्रैल 2026। जनपद पिथौरागढ़ में उत्तराखंड सहकारी समिति नियमावली 2004 के प्राविधानों के अंतर्गत सहकारी समिति श्रम संविदा सहकारी समिति लिमिटेड टकाना के प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गए। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण, उत्तराखण्ड की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में नए पदाधिकारियों और सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार अर्जुन धोनी को अध्यक्ष/सभापति तथा अनिल कुमार को उपाध्यक्ष/उप सभापति पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है।

पिथौरागढ़ में सहकारी समिति चुनाव संपन्न

इसके अतिरिक्त समिति के सदस्य पदों पर भी कई प्रतिनिधियों को चुना गया है, प्रक्रिया के दौरान मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की सूचना नहीं मिली। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद परिणाम घोषित कर संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। स्थानीय नागरिकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई समिति क्षेत्र में सहकारी गतिविधियों को मजबूत करेगी और विकास कार्यों को गति प्रदान करेगी। यह चुनाव क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता का उदाहरण रहा, जहां पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नेतृत्व का चयन किया गया।

Read Also :http://रुद्रप्रयाग में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 3.06 तीव्रता से दहशत का माहौल l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *