उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनई टिहरी

टिहरी गोपाल गो-लोक धाम में सात दिवसीय “धेनु मानस गौ-कथा” का दूसरा दिन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न ।

विक्रम सिंह कठैत ( एडिटर) ,भारत न्यूज़ लाइव

नई टिहरी, 29 जून। टिहरी स्थित गोपाल गो-लोक धाम, नई टिहरी में आयोजित सात दिवसीय “धेनु मानस गौ-कथा” के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। कथा का वाचन प्रसिद्ध गौ-सेवक परम पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। कथा में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

टिहरी गोपाल गो-लोक धाम में सात दिवसीय धेनु मानस गौ-कथा का दूसरा दिन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न ।

अपने दिव्य प्रवचन में श्री गोपाल मणि जी महाराज ने कहा कि गौ-सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन के कल्याण और भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने बताया कि मनुष्य अपने विचारों और कर्मों से अपना भविष्य स्वयं बनाता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, अहिंसा, सेवा, सदाचार एवं गौ-रक्षा के मार्ग पर चलना चाहिए।

महाराज जी ने रामायण, महाभारत, श्रीमद्भगवद्गीता एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को गौ-माता की महिमा, सेवा-भाव, संस्कार एवं नैतिक जीवन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा से समाज में प्रेम, करुणा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा राष्ट्र और संस्कृति का संरक्षण भी सुनिश्चित होता है।

टिहरी गोपाल गो-लोक धाम में सात दिवसीय धेनु मानस गौ-कथा का दूसरा दिन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न ।

कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ-सेवा एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। सम्पूर्ण कथा स्थल भक्ति, श्रद्धा एवं गौ-माता के जयघोष से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर श्री महिमानंद गोपालक (संचालक), श्री चंद्रमोहन मधु, रोहित सिंह राणा, जीतपाल महंत, सुरेंद्र सक्सेना, धनंजय गोपाल, निर्मले गोपालक, जीवी हनुमंता गोपालक, प्रेम वी. उज्ज्वल, राजेन्द्र दुबे, सूरज (सोशल मीडिया), लक्ष्मीचंद, कैलाशपाल, सरस्वती गोपालक, देवेंद्र चौहान, राजेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *