गोपाल गौलोक धाम में धेनु मानस–गौ कथा के चौथे दिन गौ संरक्षण का दिया संदेश।

विक्रम सिंह कठैत ( एडिटर) ,भारत न्यूज़ लाइव
नई टिहरी, 1 जुलाई। गोपाल गौलोक धाम, उच्च बालक नई टिहरी में आयोजित सात दिवसीय ‘दिव्य धेनु मानस–गौ कथा’ के चौथे दिन परम पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज ने गौ माता की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए गौ संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

अपने प्रवचन में महाराज श्री ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मानव जीवन की आधारशिला है। उन्होंने समाज से गौवंश की रक्षा, सेवा और संवर्धन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही वेदों के महत्व, पारिवारिक संस्कारों और सामाजिक एकता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लाखी राम जोशी , जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष मीनी आशा रावत, शांति प्रसाद नेगी, अशोक राणा, गिरिजा प्रसाद, श्यामा रावत, कमला इंद्रपाल, रेखा रावत, मोहनानंद नौटियाल, शांति चौहान, दुर्गेश नेगी , गोविन्द सिंह बिष्ट ,गोपाल गोलोक धाम नई टिहरी के संरक्षक पुरुषोत्तम चमोली, चंडी प्रसाद भट्ट पंकज पवार, गोविंद सिंह नेगी , विक्रम सिंह कठैत, मनोरम, लक्ष्मी रतूड़ी, शोभा पवार, बीना रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



