नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में जनसैलाब, हजारों लोगों ने निकाली जनआक्रोश रैली

विक्रम सिंह कठैत , एडिटर भारतं न्यूज़ लाइव
नई टिहरी। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को गजा क्षेत्र के फिफल्टी में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के विरोध में शुक्रवार को नई टिहरी में अभूतपूर्व जनआक्रोश देखने को मिला। टिहरी मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर जिला मुख्यालय में विशाल धरना-प्रदर्शन और जनआक्रोश रैली निकाली।

रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिक मंचों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति, युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को जिला मुख्यालय नई टिहरी में ही स्थापित किया जाए तथा किसी भी परिस्थिति में इसे अन्यत्र स्थानांतरित न किया जाए।
उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मेडिकल कॉलेज को नई टिहरी में ही बनाए रखने की मांग की।




