
एडमिन (भारत न्यूज़ लाइव )
भगवानपुर l दिनांक 07.02.2023 को रात्रि अधिकारी उ0नि0 दीपक चौधरी मय हमराही कर्म0गण रात्रि भ्रमण ड्यूटी व चैकिंग के दौरान इमलीखेडा रोड भगवानपुर पर एक वाहन ट्रक सं0- UP64T- 6734 को रोककर चेक किया गया। जिसे चालक आरिफ पुत्र अरशद निवासी गुलाबनगर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार चला रहा था। चालक अत्यधिक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था तथा वाहन को खतरनाख तरीके से चलाता हुआ पाया गया। उक्त व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो शराब की पुष्टि हुई। जिसके आधार पर आरोपी आरिफ उपरोक्त हिरासत पुलिस व वाहन को कब्जे में लेकर चालान अन्तर्गत धारा 185/177/184/207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।वहीं चौकी प्रभारी मण्डावर उ0नि0 लोकपाल परमार द्वारा चेकिंग के दौरान खेड़ी शिकोहपुर में वाहन डंफर सं0- UK17CA- 4734 (22 टायरा) को अन्तर्गत धारा 39/192/113/77/207 एमवीएक्ट में ओवरलोड में सीज किया गया। आवश्यक कार्यवाही के उपरांत आरोपी आरिफ (ट्रक चालक ) को थाना हाजा से जमानत पर रिहा किया गया।



