पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार ने किया थाना झबरेड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

नवीनचन्द्र कुरील (एडमिन भारत न्यूज़ लाइव )

झबरेड़ा l आज दिनांक 08.02.2023 को स्वप्न किशोर सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार द्वारा पुलिस उपाधीक्षक झबरेड़ा, थानाध्यक्ष झबरेड़ा, की उपस्थिति में थाना झबरेड़ा का दि0- 01 जुलाई से 31 दिसम्बर, वर्ष 2022 का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत सरकारी संपत्ति तथा आर्म्स एम्युनेशन, निरीक्षण थाना भवन ,बैरक, मेस तथा मालगृह व हवालात-माल मुकदमाती व लावारिस व अन्य मालों तथा अभिलेख का निरीक्षण किया गया पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को अभिलेखों का रख रखाव संतोस जनक मिला l सभी अभिलेखों को अध्यावधिक करने , अभिलेखों को सम्बंधित शाखा व विभागों से मिलन किये जाने , अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच अहकमात अदालत व पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने हेतु निर्देशित किया गया ।




