भारत न्यूज़ लाइव
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में इन दिनों अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल जिले में बीते दो दिनों में कुल 17 अवैध मदरसों को सील किया गया है, जबकि एक मदरसे को प्रशासन द्वारा अधिग्रहित किया गया है।
प्रशासन ने साफ किया है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सोमवार, 14 अप्रैल को नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए चार अवैध मदरसों को सील किया। इससे पहले रविवार को 14 मदरसों पर कार्रवाई की गई थी। अब तक जिले में कुल 21 अवैध मदरसों के खिलाफ कदम उठाए जा चुके हैं।
प्रदेशभर की बात करें तो अब तक 150 से अधिक अवैध मदरसों पर ताले लगाए जा चुके हैं। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों द्वारा जिले में संचालित सभी मदरसों का सर्वे किया जा रहा है।
सर्वे के दौरान 18 ऐसे मदरसे पाए गए जिनका पंजीकरण नहीं था, यानी वे अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। प्रशासन का कहना है कि ये सभी मदरसे नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिसके चलते इन्हें सील किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया
Read Also : http://IRCTC की ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ से शुरू होगी पूर्वोत्तर भारत की खोज, 22 अप्रैल से यात्रा की शुरुआत


