उत्तराखंडदेहरादून

कांग्रेसी नेता राजीव जैन के घर ईडी का छापा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी जाने जाते हैं राजीव जैन

नवीन चन्द्र कुरील (चीफ एडीटर, भारत न्यूज लाइव )

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह छापा मारा। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बल सीआईएसएफ के साथ 18 गाड़ियों के काफिले में उनके आवास पर पहुंची और सुबह 4 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई राजीव जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध संपत्ति से जुड़े आरोपों की जांच के सिलसिले में की गई। छापे के दौरान करोड़ों रुपये की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस मामले पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस कार्रवाई से देहरादून में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि जांच के बाद राजीव जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *