उत्तराखंडरुड़कीहरिद्वार

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद

एडिटर , भारत न्यूज़ लाइव

रूड़की l गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 1 दिसंबर को कलियर थाना क्षेत्र के माजरी गांव निवासी राजकुमार किसी काम से सुनहरा रोड पर आया था, तभी उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने इस घटना का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार की रात, पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को संदेह के आधार पर रोका। जांच में पता चला कि युवक के पास चोरी की बाइक है, जो गंगनहर क्षेत्र से चोरी की गई थी। युवक ने अपनी पहचान जगपाल उर्फ जग्गू, निवासी सुनहरा रोड, के रूप में बताई।

पूछताछ में उसने बताया कि उसका एक साथी पीछे से चोरी की बाइक लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी को भी पकड़ लिया, जो नाबालिग है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि दोनों वाहन चोरों से चार बाइक बरामद की गई हैं। जांच में यह पता चला कि ये बाइक अहसान (रामपुर), अजीत (अकोढ़ा कलां), और इसरार (माहिग्रान) की थीं। दोनों वाहन चोरों का चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *