उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो के बीच आंतरिक सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक, आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर

नवीन चन्द्र कुरील (चीफ एडीटर , भारत न्यूज लाइव )

देहरादून । उत्तराखंड पुलिस के लिए एक विशेष और महत्वपूर्ण अवसर तब आया जब निदेशक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) तपन कुमार डेका ने राज्य का दौरा किया। इस अवसर पर राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने किशनपुर स्थित पुलिस ऑफिसर मेस में उनका भव्य स्वागत किया। इस बैठक में राज्य की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र की मजबूती, और सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने राज्य की सुरक्षा को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में राज्य में उभरती सुरक्षा चुनौतियों, आतंरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के तरीकों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए भविष्य में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया।

यह उच्चस्तरीय भेंटवार्ता न केवल राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, बल्कि इससे उत्तराखंड पुलिस और खुफिया एजेंसियों के बीच आपसी सहयोग और तालमेल को भी एक नई दिशा मिली। इस अवसर पर विभिन्न वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें पी.वी.के. प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक/निदेशक अभियोजन; संजय गुंज्याल, आईजी आईटीबीपी; डॉ. वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी; ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा; और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

यह मुलाकात राज्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और भविष्य की योजनाओं को ठोस रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *