लंढौरालाइफस्टाइलहरिद्वार

पत्रकारों के हर सुख दुख में साथ निभायेगा भारतीय पत्रकार यूनियन – सोनू कुमार

नवीनचन्द्र कुरील ( एडमिन भारत न्यूज़ लाइव )

लण्ढौरा । पुरानी पुलिस चौकी के निकट भारतीय पत्रकार यूनियन की बैठक आयोजित की गई । बैठक में की अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार ने प्रदेश संगठन मंत्री नाथीराम कश्यप के मार्गदर्शन में की तथा संचालन यूनियन के जिला महासचिव नवीन चन्द्र कुरील किया ।

बैठक में सभी उपस्थित पत्रकारों ने अपने परिचय के साथ अपने विचार रखे । पत्रकार सोनिया ने कहा कि अपने ही बीच के कुछ पत्रकार एक दूसरे को नीचा दिखाने का कार्य करते है जो कि निन्दनीय है ऐसा नहीं होना चाहिए । वहीं पत्रकार श्याम सुदर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पत्रकारों की ताकत उनकी लेखनीय होती है । लेखनीय के दम पर ही पत्रकार की पहचान होती है। सलमान फारूकी ने कहा कि सभी को यूनियन की मीटिंग में समय से पहुँचना चाहिए।

जिला प्रवक्ता गोविंद चौधरी ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि हमारे बीच के ही कुछ साथी थोड़ी बहुत लालच में क्षेत्र में अपनी छवि खराब कर लेते हैं जो कि अच्छा नहीं है न तो स्वयं के लिए और न ही यूनियन के लिए ।

जिलाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि भारतीय पत्रकार यूनियन ने जिले का भार हमें सौपा है जिसे हम अपना तन मन धन खर्च करके अपने पद का निर्वहन करेंगे । उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विनोद जोशी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकार यूनियन ( रजि०) यूनियन में जुड़े सभी पत्रकारों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, बीमा आदि मुहैया कराये जाने हेतु संघर्षरत होने की बात कही । उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकार युनियन का प्रदेश नेतृत्व विनोद जोशी जी के पास है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश नेतृत्व मजबूत एवं सशक्त है। जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण होगा।

अन्त में भारतीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री नाथीराम कश्यप ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर उपस्थित पत्रकारों से अधिक से अधिक पत्रकारों को यूनियन में जोड़ने की अपील की l एस मौके पर राजेश शर्मा ,सत्यवीर कश्यप , मोहित पंडित , सलीम फारूकी ,मोहित राठौर ,सोमवीर सैनी ,शाहनवाज ,पूजा रानी , राहुल सैनी , दीक्षा ,फारुक ,निर्मला ,मोनू सैनी आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *