उत्तरप्रदेशदेशप्रतापगढ़
Trending

आंगनबाड़ी की बैठक में गूंजा समस्याओं का शोर: मानदेय से लेकर मोबाइल तक, जानें क्या हुए बड़े फैसले!

भारत न्यूज़ लाइव

प्रतापगढ़: गौरा ब्लॉक सभागार में आज, 27 जनवरी 2025 को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुषमा कुरील ने की। कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया। प्रदेश महामंत्री कुसुम गुप्ता ने ऑनलाइन उपस्थिति और फोटो कैप्चर की प्रक्रिया का कड़ा विरोध जताया।

आंगनबाड़ी

बैठक में सबसे बड़ी समस्या यह उभरकर आई कि कई कार्यकत्रियों का जुलाई-सितंबर का मानदेय अब तक जारी नहीं हुआ है। ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि लाभार्थियों की KYC और OTP की समस्याएं गंभीर बनी हुई हैं। साथ ही, प्रधान के जॉइंट खाते से पैसे की निकासी, मोबाइल रिचार्ज का पैसा न मिलना, और विभागीय मोबाइल खराब होने के कारण ऑनलाइन कार्य में बाधाएं आ रही हैं।

आंगनबाड़ी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी फरवरी 2025 में संघ की अगली बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कंचन यादव, कुसुम शुक्ला, शिवकुमारी, सविता यादव, धर्मा, हंसा, अमन दुबे, निर्मला, चमेला, अंजू सिंह, अरुणा सिंह, बदामा, सावित्री पाल, और रामरती सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

आंगनबाड़ी

संघ की ओर से सभी कार्यकत्रियों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं को अधिकारियों के सामने उठाकर जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

आंगनबाड़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *