उत्तराखंडलक्सरहरिद्वार

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सड़कों पर बढ़ा हादसों का खतरा

एडिटर , भारत न्यूज लाइव

लक्सर । रायसी क्षेत्र के प्रतापपुर से लेकर बानगंगा में सम्मान घाट के बीच की सड़कों पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का चलना राहगीरों के लिए जान का खतरा बनता जा रहा है। हाल ही में एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे पलटने से बाल-बाल बची।

अगर उस समय कोई व्यक्ति वहां से गुजर रहा होता, तो उसे गंभीर चोट या जान का खतरा हो सकता था। सड़कों पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण बजरी के छोटे-छोटे कण बिखर जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

ऐसा प्रतीत होता है कि इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के मालिकों को प्रशासन का कोई डर नहीं है, क्योंकि दिन दहाड़े सड़कों पर ये ओवरलोड ट्रॉलियां आराम से चल रही हैं, जो एक गंभीर समस्या है। प्रशासन से निवेदन है कि इस ओर ध्यान देकर उचित कदम उठाए जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *