
नवीन चन्द्र कुरील (चीफ एडिटर , भारत न्यूज़ लाइव )
देहरादून ।समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की नियमावली 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी जाएगी। उसी दिन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक भी आयोजित की जाएगी। नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति ने अंतिम बैठक के बाद इसे प्रकाशन के लिए भेजा था, और अब इसका प्रिंट तैयार हो गया है।
समिति ने यूसीसी का ड्राफ्ट सौंपने के लिए कुछ समय मांगा था, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने 18 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की। इस दिन सीएम की ओर से यूसीसी पर विशेष समिति के साथ एक बैठक भी बुलाई गई है। समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि अभी तक बैठक का एजेंडा नहीं मिला है। नियमावली तैयार होने के बाद इसे प्रकाशन के लिए भेजा गया था और अब यह 18 अक्तूबर को सीएम को प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही, नियमों के साथ संबंधित वेबसाइट और मोबाइल एप का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।


