उत्तराखंडदेहरादूनसाइबर अटैक
17 दिन बाद प्रदेश का आईटीडीए डेटा सेंटर साइबर हमले से बहाल, एप्लिकेशन और साइट्स की मरम्मत जारी

चीफ एडिटर , भारत न्यूज लाइव
देहरादून । प्रदेश में हुए सबसे बड़े साइबर हमले के 17 दिन बाद आईटीडीए का डेटा सेंटर पूरी तरह से बहाल कर लिया गया है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि राज्य डेटा सेंटर (एसडीसी) अब पूरी तरह से चालू हो गया है। जो एप्लिकेशन अभी भी लाइव नहीं हैं या बंद हैं, उन्हें संबंधित डेवलपर द्वारा हल कराया जाएगा।
खंडेलवाल ने यह भी बताया कि आईटीडीए में नवीनतम मशीनें स्थापित की गई हैं, जहां डेवलपर और एसडीसी टीम साथ बैठकर एप्लिकेशन और वेबसाइट्स की मरम्मत कर सकते हैं। सभी संबंधित विभागों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। आईएफएमएस (इंटीग्रेटेड फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) फिलहाल फाइनेंस डेटा सेंटर से काम कर रहा है।


