
एडिट , भारत न्यूज लाइव
रुड़की । खानपुर में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक भैंसा बुग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुग्गी सवार पोपिन (28) पुत्र लखीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंसा भी मर गया।
घटना खानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गांव के पास सुबह करीब छह बजे हुई। पोपिन अपने साथियों, शेखर (25) पुत्र सोमी और सौरभ पुत्र चरण सिंह, के साथ भैंसा बुग्गी लेकर खेतों की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे खानपुर-लक्सर हाईवे पर पहुंचे, लक्सर की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने बुग्गी को टक्कर मार दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंच गए और आक्रोश में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर जाम लगा दिया।


