उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड: फर्जी दस्तावेजों से मिली नौकरी, चार डाक सेवकों की नियुक्ति निरस्त

चीफ एडिटर , भारत न्यूज लाइव

पौड़ी । पौड़ी जिले में डाक विभाग में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में चार डाक सेवकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए, जिनमें दो उत्तर प्रदेश के बिजनौर से और दो मध्य प्रदेश से हैं। इन सभी की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। पौड़ी में 165 डाक सेवक नियुक्त किए गए थे, जिनमें से 77 ने अपनी आमद दर्ज कराई। जांच में पाया गया कि कई नवनियुक्त डाक सेवकों का हिंदी लेखन कौशल बेहद कमजोर था, जबकि उनके शैक्षणिक दस्तावेजों में 96-97 प्रतिशत अंक दिखाए गए थे। अनिल कुमार और अंकुर यादव के दस्तावेज फर्जी पाए गए, जबकि मध्य प्रदेश के पंकज और उदय दस्तावेज जांच की सूचना मिलते ही बिना ज्वाइनिंग किए लौट गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *