एडिटर , भारत न्यूज लाइव
हरिद्वार । क नगर कोतवाली क्षेत्र में ऋषिकुल पुल के पास प्रसाद-केन की ठेली लगाने वाले एक युवक की पत्थरों से सिर पर हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की मां ने मायापुर के एक युवक पर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ऋषिकुल पुल के पास एक झुग्गी में युवक का शव पड़ा हुआ है।
जांच में पता चला कि सिर पर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान महेश उर्फ कल्लू (35 वर्ष), निवासी टंकी नंबर-06, मायापुर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा, एसएसआई वीरेंद्र रमोला और मायापुर चौकी प्रभारी आनंद मेहरा ने घटनास्थल की जांच की और मामले की तहकीकात शुरू की है।


