
भारत न्यूज लाइव
हरिद्वार। आगामी नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सभी नोडल और सह नोडल अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने की हिदायत दी है। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव की तिथियों के ऐलान से पहले ही सभी तैयारियों को पूरा करने की अपील की।
सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में निर्वाचन की पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में अधिकारियों से कहा गया कि वे पूरी तरह से तैयार रहें ताकि चुनाव निष्पक्ष रूप से और बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सके।
नगर निकाय चुनाव की तिथि जल्द ही घोषित की जा सकती है, और इस दिशा में अधिकारियों को अपनी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।


