उत्तराखंडदेशदेहरादून
Trending

पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद देशभर में सुरक्षा कड़ी, देहरादून एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर

भारत न्यूज़ लाइव

भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई के बाद देश के कई एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं, वहीं देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। हालांकि, यहां हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट पर तैनात सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षा बलों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

एयरपोर्ट के बाहर टोल बैरियर से लेकर अंदर तक कई चरणों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यात्रियों और आम लोगों को कड़ी जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। सीआईएसएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस 24 घंटे गश्त कर रही हैं।

इस दौरान देश के विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइटें सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण दिनभर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइटें पूरी तरह फुल रहीं। यात्रियों को टिकट तक नहीं मिल पा रहे हैं। स्थानीय निवासी दीपक फर्सवाण ने बताया कि उनके दो परिचित मुंबई जाना चाहते थे, लेकिन किसी भी फ्लाइट में टिकट उपलब्ध नहीं था।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि छुट्टियों के चलते यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिसके चलते सभी उड़ानें फुल हैं। सुरक्षा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *