अल्मोड़ाउत्तराखंडउधम सिंह नगरऋषिकेशकलियरकेदारनाथखटीमाखानपुरखेलपुरगोपेश्वरचमोलीज्वालापुरझबरेडाटिहरी गढ़वालदेहरादूननई टिहरीनैनीतालनैनीतालपिथौरागढ़पिरान कलियरबहादराबादबागेश्वरभगवानपुरमंगलौरमजाहिदपुर सत्तिवालामसूरीराज्यरामनगररुड़कीरुद्रप्रयागरूद्रपुरलक्सरलंढौरालालढांगलालवाला खालसाविकासनगरश्रीनगरहरिद्वारहल्द्वानी
Trending

उत्तराखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग तेज, हरिद्वार से अभियान शुरू l

नवीन चन्द्र ( चीफ एडिटर, भारत न्यूज़ लाइव )

हरिद्वार l देवभूमि उत्तराखंड की पावन नगरी हरिद्वार से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति प्रदेश अध्यक्ष अनुपम खत्री के द्वारा प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के उद्देश्य से “सहयोग प्रस्ताव अभियान” की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

आयोजित बैठक में पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य, कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों, सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं पत्रकारों की मूलभूत आवश्यकताओं पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की गई। समिति की ओर से पत्रकार सुरक्षा कानून के समर्थन में एक औपचारिक प्रस्ताव पत्र प्रेस क्लब अध्यक्ष को सौंपा गया।

बैठक में प्रेस क्लब हरिद्वार के महासचिव श्री सूर्यकांत बेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार श्री हर्ष सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे। वहीं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की ओर से प्रदेश महासचिव (संगठन) राजकमल एवं प्रदेश सदस्य शबनम खान ने सहभागिता की।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष अनुपम खत्री द्वारा दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत इस अभियान की शुरुआत हरिद्वार से की गई है। वर्तमान में वे कुमाऊं क्षेत्र के दौरे पर हैं। आगामी चरण में संगठन द्वारा कुमाऊं मंडल सहित प्रदेशभर के विभिन्न प्रेस क्लबों एवं पत्रकार संगठनों से संवाद स्थापित कर प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रति समर्थन जुटाया जाएगा।

प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी एवं अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों से सहमति जताते हुए प्रदेश में पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून की आवश्यकता को स्वीकार किया तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष अनुपम खत्री ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराना है, जिससे पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने इस मुहिम में सभी पत्रकार संगठनों एवं साथियों से सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।

Read Also : http://किच्छा में सतर्कता की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार की रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *