उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनई टिहरी

एक वर्ष से निरंतर गो-कथा एवं उपवास अनुष्ठान कर रहे हैं पूज्य गुरुदेव श्री गोपालमणि जी महाराज ।

विक्रम सिंह कठैत ( एडिटर) ,भारत न्यूज़ लाइव

नई टिहरी/चोपड़ा धाम, 31 मई। देश में गौ-संवर्धन एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित प्रसिद्ध गौभक्त एवं संत परम् पूज्यनीय गुरुदेव श्री गोपालमणि जी महाराज विगत एक वर्ष से दिव्य गोलोक धाम (चोपड़ा धाम) में प्रतिदिन गो-कथा का आयोजन कर रहे हैं। गुरुजी की दिव्य वाणी एवं गौ-महिमा के संदेश को सुनने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गौभक्त प्रतिदिन चोपड़ा धाम पहुंच रहे हैं।

एक वर्ष से निरंतर गो-कथा एवं उपवास अनुष्ठान कर रहे हैं पूज्य गुरुदेव श्री गोपालमणि जी महाराज ।

विशेष बात यह है कि गुरुदेव श्री गोपालमणि जी महाराज इस पूरे एक वर्षीय संकल्प अनुष्ठान के दौरान उपवास पर रहकर गो-कथा का वाचन कर रहे हैं। उनके इस अद्वितीय तप, त्याग एवं समर्पण से प्रभावित होकर देश के अनेक प्रतिष्ठित सनातनी संत, महात्मा, आचार्य एवं गौभक्त भी समय-समय पर चोपड़ा धाम पहुंचकर अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।

गुरुदेव का प्रमुख संकल्प पूज्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है। इसी उद्देश्य को लेकर वे समाज के विभिन्न वर्गों को गौ-माता के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय महत्व से अवगत करा रहे हैं। उनकी कथाओं के माध्यम से लोगों में आध्यात्मिक चेतना का जागरण हो रहा है तथा गौ-सेवा के प्रति जनमानस में नई प्रेरणा उत्पन्न हो रही है।

एक वर्ष से निरंतर गो-कथा एवं उपवास अनुष्ठान कर रहे हैं पूज्य गुरुदेव श्री गोपालमणि जी महाराज ।

इस एक वर्षीय संकल्प अनुष्ठान में सुप्रसिद्ध गौभक्त एवं विद्वान आचार्य श्री सीताशरण जी महाराज भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और गौ-जागरण अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुदेव श्री गोपालमणि जी महाराज का यह एक वर्षीय संकल्प एवं अनुष्ठान आगामी 5 जून 2026 को पूर्ण होने जा रहा है। इस अवसर पर दिव्य गोलोक धाम, चोपड़ा धाम में विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्माओं, गौभक्तों एवं श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।

एक वर्ष से निरंतर गो-कथा एवं उपवास अनुष्ठान कर रहे हैं पूज्य गुरुदेव श्री गोपालमणि जी महाराज ।

इसके उपरांत पूज्य गुरुदेव महाराज की सात दिवसीय गो-कथा 28 जून 2026 से गौपाल गोलोक धाम, नई टिहरी में प्रस्तावित है। इस आयोजन में टिहरी क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले गौभक्तों को गुरुदेव का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। कथा के माध्यम से गौ-संरक्षण, सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक जीवन मूल्यों का व्यापक संदेश दिया जाएगा।

गौपाल गोलोक धाम, नई टिहरी की अध्यक्षा श्रीमती सरोजिनी चमोली तथा समिति के सचिव श्री विक्रम सिंह कठैत ने बताया कि आगामी दोनों आयोजनों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं एवं गौभक्तों से कार्यक्रमों में सहभागिता कर गौ-सेवा एवं धर्म-जागरण के इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Read Also : नई टिहरी: केमसारी–पिपली टीन शेड में रह रहे टिहरी बांध विस्थापितों का धरना पाँचवें दिन भी जारी, मालिकाना हक की मांग तेज l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *